अंबाला। रिश्तेदार बनकर ठग ने तीन लाख रुपये अपने खाते में डलवा कर धोखाधड़ी कर ली। मुंडामाजरा गांव बकनौर निवासी गुरदेव सिंह की शिकायत पर साइबर सैल ने मामला दर्ज किया है। गुरदेव ने बताया कि वो नडियाली गांव के गुरुद्वारे में सेवा करता है। 23 अगस्त को सुबह लगभग नाै बजे उसके पास फोन आया और कि वो विदेश से बोल रहा है।
ठग ने अपनी पहचान पूछी तो उसने सोचा कि उसके लड़के का साला सन्नी विदेश गया हुआ है, शायद वही बोल रहा होगा। इस पर उसने कहा कि वो सन्नी बोल रहा है। इस पर ठग ने कहा कि वो सन्नी बोल रहा है, जबकि वो उसके लड़के का साला सन्नी नहीं था। उस ठग ने कहा कि वो ग्रीस में फंस गया है और एजेंट पैसे मांग रहा है। फिर उसने हरजीत सिंह नामक व्यक्ति से उसकी बात करवाई तो हरजीत ने कहा कि उसकी माता का दिल का आप्रेशन होना है और इसके लिए उसे पैसों की आवश्यकता है।
फिर सन्नी नाम के व्यक्ति के बताए खाते में उसने तीन लाख रुपये डलवा दिए। कुछ देर बाद दोबारा सन्नी नामक ठग का फोन आया और रोते हुए उसने एक लाख रुपये की मांग की तो वो राजू वर्मा सुनार की दुकान पर चला गया और सन्नी के बैंक खाता में पैसे जमा करवाने को कहा तो उसे जानकारी मिली कि उसके साथ तो साइबर फ्राड हो गया है। उसने तुरंत अपने लड़के के साले सन्नी के पास फोन किया तो मामले का खुलासा हो गया।