फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत 3 पर धोखे से प्लाट बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। निकलसन रोड पर स्थित 250 गज की जमीन को धोखे से बेचने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है। जमीन के मालिक महेंद्र की मौत के बाद उसके भाई शीशपाल ने इस बारे एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
जांच के दौरान एकत्रित किए गए रिकॉर्ड में आरोपों को पुख्ता आधार पर मिलने के बाद अधिकारी को अनुशंसा की गई। इस मामले में मृतक की माता ने भी संपत्ति पर अधिकार जताते हुए कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। शिकायत में शीशपाल ने बताया कि मेरे भाई महेंद्र ने अंबाला में आकर काम शुरू किया था। महेंद्र एक महिला के घर पर रहता था। 2006 में उसने संजीव से एक प्लाट खरीदा था। उसी साल प्लाट और प्रापर्टी को लेकर एक वसीयत लिखी, जिसमें उस महिला को अपना वारिस बताया। एक साल बाद महेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद मेरी माता ने इस वसीयत व प्रापर्टी को लेकर महिला के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी। छानबीन में पता चला कि आरोपी महिला ने वह प्लाट किसी को धोखे से बेच दिया है। इतना ही नहीं संजीव ने इसी प्लाट को दूसरी बार किसी और को बेच दिया था, हेराफेरी में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि शिकायत की जांच में प्लाट, वसीयत के अलावा केस से जुड़े तमाम दस्तावेज देखे गए, जिनमें धोखाधड़ी होनी पाई गई। इस बारे एसपी को केस के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें