फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्थापित किए 3 कोरोना टेस्टिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा सरकार लगातार कदम उठा रही है। गृह एवम स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश के अंदर तीन सरकारी कोरोना टेस्टिंग सेंटर्स स्थापित किये गए हैं। रोहतक पीजीआई, ईएसआई अस्पताल फरीदाबाद और मेडिकल कॉलेज खानपुर में इसके इलावा पांच निजी संस्थानों को भी कोरोना सैम्पल्स टेस्ट की इजाजत दी गई है। इनमें से तीन निजी टेस्टिंग सेंटर्स काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कोरोना टेस्टिंग सेंटर्स में 24 घंटे में 400 सैंपल टेस्ट किये जाते हैं। यह टेस्टिंग सेंटर्स मेडिकल कॉलेज नलहर, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, अग्रोहा (हिसार) मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल पंचकूला एवम रोहतक पाजीआई में एक और कोरोना टेस्टिंग सेन्टर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें