फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांधी मैदान में 29 सजेगा 29वां गुरमत समागम

विज्ञापन
अंबाला छावनी में होने वाले महान गुरमत समागम को लेकर बीसी बाजार के गुरूद्वारे में तैयारियां शुरू
विज्ञापन
शाम से भोर तक गूंजेंगे शबद कीर्तन, संगत को मिलेगा नि:शुल्क दर्शन का तोहफा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। छावनी के गांधी मैदान में 29 मार्च को 29वां महान गुरमत समागम आयोजित होगा। सेवा सिमरन सोसायटी और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बीसी बाजार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले समागम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को आयोजित होने वाला यह आध्यात्मिक समागम सायंकाल पांच बजे से शुरू होकर अगले दिन तड़के तीन बजे तक चलेगा। सोसायटी के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने बताया कि समागम में सिख पंथ के विश्व प्रसिद्ध रागी और ढाड़ी जत्थे शिरकत करेंगे। इनमें मुख्य रूप से भाई गुरदेव सिंह ऑस्ट्रेलिया, भाई जसप्रीत सिंह दिल्ली, भाई करनैल सिंह हजूरी रागी, दरबार साहिब, और बीबी दलेर कौर खालसा जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। यह जत्थे अपनी मधुर वाणी और कथा-कीर्तन से संगतों को गुरु चरणों से जोड़ेंगे।
इस वर्ष सोसायटी की ओर से एक विशेष निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है, जो श्रद्धालुओं को घर से लेकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी और सुरक्षित घर छोड़ेगी। श्रद्धालु हेल्पलाइन नंबर 9354724227, 7988860561 पर संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गोल चक्कर और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना निशुल्क लंगर सेवा का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम की श्रृंखला में पांच अप्रैल को बीसी बाजार गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार का आयोजन होगा, जिसमें दमदमी टकसाल के पांच प्यारों द्वारा अमृत पान करवाया जाएगा। समागम के दौरान गांधी मैदान में पकौड़े, जलेबी, चाय और गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा। इस अवसर पर किरपन विंदर सिंह, एवी सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित सोसायटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें