लुधियाना के बस्ती जोधेवाल निवासी सर्राफ के साथ की धोखाधड़ी
्रसंवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। कनाडा भेजने के नाम पर लुधियाना के बस्ती जोधेवाल निवासी निर्मल वर्मा से 29.74 लाख की ठगी की गई। आरोपियों ने पीड़ित की बेटी, बहन और भतीजे को कनाडा भेजने का झांसा दिया था। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद बराड़ा थाना पुलिस ने सुनार निर्मल वर्मा की तहरीर पर बराड़ा के संदीप कुमार व उसके पिता जगदीश चंद पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
निर्मल वर्मा ने बताया कि वह सुनार का काम करते हैं। वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को विदेश भेजने का बड़ा एजेंट बताया व परिवार के तीन सदस्यों को कनाडा में सैटल करवाने का भरोसा दिया था। पैसे लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो विदेश भेजा और न ही पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज वापस किए और अब धमका रहे हैं।