फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी क्षेत्र के गांवों में 2.91 करोड़ के कार्यों से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य कराने को लेकर वीरवार को शास्त्री कॉलोनी आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बैठक की। उन्होंने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा अलग-अलग गांवों में लगभग 2.91 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसकी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि जो कार्य मंजूर हो चुके हैं, उन्हें शीघ्रता से प्रारंभ करवाया जाए ताकि जनता को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से बिंदुवार विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली और समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अंजू चौधरी, अंबाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज, पंचायती राज के एक्सईएन नवदीप आनंद, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन नवीन श्योरान, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राज कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन नवीन श्योरान ने बताया कि गांव गरनाला से टुंडली तक लगभग दो किमी. रोड की मरम्मत सवा करोड़ रुपये की लागत से होगी। इसी तरह शाहपुर से बाडा गांव तक वाया मच्छौंडा-मच्छौंडी रोड की 75 लाख रुपये से मरम्मत होगी। वहीं गांव बरनाला से नारायणगढ़ रोड तक 47 लाख रुपये, गरनाला से जनेतपुर तक लगभग 22 लाख की लागत से रोड पर मरम्मत कार्य होगा। खतौली स्पोर्ट्स स्टेडियम से एप्रोच रोड तक की मरम्मत लगभग 20 लाख में होगी।
विज्ञापन


ई-लाइब्रेरी की विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
पंचायती राज विभाग के एक्सईएन नवदीप आनंद ने बताया कि गांवों में ई-लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इनसे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। गांव गरनाला, खतौली, टुंडली, ब्राह्मण माजरा, जनेतपुर व बाडा में ई-लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इसी तरह शिवधाम योजना के तहत गांव पंजोखरा साहिब, गरनाला व बाडा में श्मशान घाटों की हालत में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा धनकौर गांव में नया पार्क और व्यायामशाला खोली जाएगी। गांव पंजोखरा साहिब, बरनाला व ब्राह्मण माजरा में खेतों के रास्ते पक्के किए जाएंगे।
नशा तस्करों पर हो कार्रवाई
गृहमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश आईजी सिबास कबिराज को दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की नशे की कमाई से बनाई गई प्राॅपर्टी पर भी कार्रवाई की जाए। आईजी ने बताया कि कुछ ऐसी प्राॅपर्टी चिह्नित की गई हैं, इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
टेंडर की जांच करेंगे आयुक्त
गृहमंत्री ने नगर निगम आयुक्त को स्ट्रीट लाइट और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के टेंडर की जांच और इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों टेंडरों को जारी करने में विलंब हुआ या नहीं, इसका भी पूरा ब्यौरा उन्हें उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें