फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोजगार मेले में 29 विद्यार्थियों को मौके पर मिली नौकरी

विज्ञापन
शहर पुलिस लाइन के राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर पुलिस लाइन के राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया। इसका आयोजन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अंबाला की अध्यक्ष और एडीसी के निर्देशानुसार किया।
विज्ञापन

मेले में जिले के राजकीय विद्यालयों से एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत 2022-23 सत्र के 12वीं पास 66 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार के लिए भाग लिया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समग्र शिक्षा सुधीर कालड़ा ने किया। डीईईओ सुधीर कालड़ा ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत जिन कौशल में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा दी जा रही है। इस कौशल शिक्षा से विद्यार्थी न केवल देश में बल्कि विदेश में भी रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। वह न केवल स्वयं आत्मनिर्भर हो रहे हैं, बल्कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार को भी बढ़ा रहे हैं।
इस रोजगार मेले में एचडीएफसी, लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया, ओएसिस ओवरसीज एक्सपोर्ट लिमिटेड, विशाल मेगा मार्ट, एचसीएल टेक बी एवं जिका जी इंस्टिट्यूट ऑफ एनिमेशन इत्यादि विभिन्न कंपनियों के साथ कुल 20 कंपनियों ने भाग लिया। इस रोजगार मेले में 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो राजकीय विद्यालयों में एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत दी जा रही कौशल शिक्षा के किसी भी कौशल विषय के साथ सत्र 2022-23 में 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और 18 वर्ष की आयु भी पूर्ण कर चुके हैं और इन 66 विद्यार्थियों में से 29 विद्यार्थियों को मौके पर ही नौकरी मिल गई।
विज्ञापन

डीपीसी अंबाला कार्यालय में सहायक परियोजना समन्वयक के तौर पर कार्यरत पूजा शर्मा ने बताया कि एनएसक्यूएफ जिला अंबाला के 72 विद्यालयों में एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत 14 विभिन्न कौशल में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है, जिनके अंतर्गत इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल, बैंकिंग फाइनेंस एंड इंश्योरेंस, होटल मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वैलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑटोमोटिव, पावर, कंस्ट्रक्शन, वस्त्र एवं परिधान निर्माण इत्यादि कौशल सम्मिलित है एवं समय-समय पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन सभी कौशल विषयों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें