फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल के 14 दिन में 840 रजिस्ट्रियां, एसो. का दावा- नहीं कर रहे हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल लगातार 14 दिन से चल रही है। जब लोग घराें से निकलने से कतराते हैं, उस समय ये धरना स्थल पर मंत्रणा करते दिखते हैं। इन 14 हड़ताल के दिनों में हुई रजिस्ट्रियों ने सभी को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

बिना पटवारियों की मदद के जिला के सभी तहसीलों ने इन 14 दिनों में 840 रजिस्ट्रियां हुईं हैं। इसमें भी ग्रामीण क्षेत्रों की रजिस्ट्रियों की संख्या अच्छी खासी है। इस मामले में पटवारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का तर्क है कि वह किसी भी नई जमाबंदी या इंतकाल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। यह रजिस्ट्रियां वे हैं, जिनके दस्तावेज पहले ही लोगों ने तैयार करा लिए थे। मगर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने दस्तावेज पहले ही तैयार कराना हैरानी की बात है।
जरूरत पड़ती है फर्द की
गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री में फर्द की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में रजिस्ट्रियों में फर्द की आवश्यकता होती है। पड़ताल में सामने आया कि कई लोगों की फर्द ऑनलाइन है। ऐसे में वहां से डाउनलोड कर रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं। मगर हर रजिस्ट्री में इस प्रकार की संभावना कम है।
विज्ञापन


हस्ताक्षर पर रखा है 10 हजार का जुर्माना

पटवारी या कानूनगो चोरी छिपे किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर ने करें इसके लिए पटवारियों की हड़ताल कर रही एसोसिएशन के पदाधिकारी काफी सख्त हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि अगर किसी पटवारी के हस्ताक्षर 3 जनवरी के बाद किसी फाइल पर मिल गए ताे उसे 10 हजार रुपये प्रति फाइल के हिसाब से जुर्माना भरना होगा। इस काम की निगरानी भी की जा रही है।

हड़ताल से 10 हजार से ज्यादा फाइलें लंबित

जहां एक तरफ रजिस्ट्रियों पर अभी तक कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है तो प्रमाण पत्र को लेकर सबसे अधिक समस्या तहसीलों में लोगों को पेश आ रही है। बैंक से जुड़े कार्य, नए इंतकाल, जमाबंदी, सत्यापन के कार्य आदि पर पटवारियों व कानूनगो के हस्ताक्षर होते हैं ऐसे में यह कार्य सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसके साथ ही पदाधिकारियों की मानें तो 10 जनवरी तक जिला में करीब 10 हजार फाइलें विभिन्न कार्यों की लंबित थी। अब आगे कब तक हड़ताल रहेगी, इस पर असमंजस स्थिति है।

दिनांक- कुल रजिस्ट्री

3 जनवरी- 106

4 जनवरी- 40

5 जनवरी- 65

8 जनवरी- 139

9 जनवरी- 82

10 जनवरी- 83

11 जनवरी- 83

12 जनवरी- 49

15 जनवरी- 126

16 जनवरी- 67

कुल- 840



वर्जन

ग्रामीण क्षेत्र में रजिस्ट्री करने के लिए फर्द की आवश्यकता होती है। हमारे यहां अभी रजिस्ट्री सामान्य दिनों की तरह हो रही हैं। हड़ताल का प्रमाण पत्र आदि पर जरूर फर्क पड़ा है।
-कैप्टन विनोद कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, अंबाला



हमने सभी पटवारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हड़ताल के दौरान किसी ने फाइल पर हस्ताक्षर किए तो 10 हजार रुपये का जुर्माना भुगतना होगा। अभी जो रजिस्ट्रियां हो रही हैं उनके दस्तावेज ऑनलाइन निकाले होंगे या फाइल पहले ही तैयार करा ली होगी।
-राजेश कुमार, प्रधान, दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, अंबाला

शहर के गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में माता गुजरी कौर जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का रखा पलं

शहर के गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में माता गुजरी कौर जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का रखा पलं

शहर के गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में माता गुजरी कौर जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का रखा पलं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें