फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 छात्रों समेत 29 कोरोना संक्रमित केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 4 छात्र भी शामिल हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 204 हो गई है। 17 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 876 हो गई है। इस समय 181 ऐसे मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि अभी तक 147 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है। विभाग की ओर से सैंपल लेने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभी तक विभाग ओर से कुल 2 लाख 39 हजार 401 सैंपल लिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इसमें 1 मरीज मंढौर से, 1 जनसूई से, 1 अर्जुन नगर अंबाला कैंट से, 4 सेक्टर 7 अंबाला सिटी से, 2 खानपुर लबाना से, 1 दुर्गा नगर अंबाला सिटी से, 1 अशोक नगर अंबाला कैंट से, 1 संभालखा से, 1 भुरंगपुर से, 1 अहमदपुर से, 1 हेडर से, 1 ग्रेटर कैलाश कॉलोनी अंबाला सिटी से, 1 कमल विहार अंबाला सिटी से, 1 पुलिस लाइन अंबाला सिटी से, 1 जोली से, 1 रामबाग रोड अंबाला सिटी से, 1 अधोया एवं 1 मुलाना से संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें