अंबाला। बेहतर सेवाएं देने व कर्तव्यनिष्ठा निभाने वाले अंबाला रेंज के 28 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी शुक्रवार को पदोन्नति का तोहफा मिला। अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन सभी पदोन्नत कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इनमें रेंज के 9 अधिकारियों को ऑनरेरी इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है, जबकि 19 सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) को उप-निरीक्षक (एसआई) बनाया गया है। ईएसआई, एचसी एएसआई से ऑनरेरी इंस्पेक्टर में चरणजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगपाल, कर्म सिंह, कृष्ण कुमार, बलकार सिंह, चुन्नी लाल, रमेश चंद और अशोक कुमार वर्मा शामिल है।
पदोन्नति नई जिम्मेदारी का संकेत : आईजी पंकज नैन
एएसआई से एसआई (सब-इंस्पेक्टर) पदोन्नत पदाधिकारियों में नसीब सिंह, प्रवेश कुमार, निर्मल सिंह, राम कुमार, राम निवास, कमलजीत सिंह, विक्रम, राम कुमार, नसीब सिंह, जगदीश चंद, सुल्तान सिंह, शेर सिंह, शिव चरण, देश राज, सत्यवान, निशान सिंह, राम सिंह, शीश पाल और संजीव कुमार शामिल रहे। आईजी पंकज नैन ने बताया कि यह पदोन्नति पुलिसकर्मियों की उत्कृष्ट कार्यशैली, सेवा के प्रति समर्पण और अनुशासन को देखते हुए विभागीय मानकों के तहत की गई है। पदोन्नति केवल रैंक बढ़ना नहीं है, बल्कि यह नई चुनौतियों और समाज के प्रति बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का संकेत है।