अंबाला। मुरादाबाद मंंडल के शाहजहांपुर–लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर सिटी डबल रेल लाइन रेलखंड में रोजाना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा जोकि सात जुलाई से पांच अगस्त तक चलेगा। इस कार्य के कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 27 जुलाई से 7 अगस्त तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 14618 अमृतसर-बनमनखी 25 जुलाई से 5 अगस्त, 12492 जम्मूतवी-बरौनी 26 जुलाई से 2 अगस्त, 12491 बरौनी-जम्मूतवी 28 जुलाई से 4 अगस्त,15211 दरभंगा-अमृतसर 23 जुलाई से 4 अगस्त, 15212 अमृतसर-दरभंगा 25 जुलाई से 6 अगस्त, 22423 गोरखपुर-अमृतसर 22,29 जुलाई और 5 अगस्त, 22424 अमृतसर-गोरखपुर 21 व 28 जुलाई और 4अगस्त, 14603 सहरसा-अमृतसर 26 जुलाई व 2 अगस्त, 14604 अमृतसर-सहरसा 24 व 31 जुलाई, 22551 दरभंगा-जालंधर 27 जुलाई व 3 अगस्त, 22552 जालंधर-दरभंगा 28 जुलाई व 4 अगस्त, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 31 जुलाई व 4 अगस्त, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ 29 जुलाई व 2 अगस्त, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 31 जुलाई से 4 अगस्त,15012 चंडीगढ़-लखनऊ 1 से 5 अगस्त,12203 सहरसा-अमृतसर 4 व 5 अगस्त, 12204 अमृतसर-सहरसा 3 व 4 अगस्त, 15654 जम्मूतवी-गोवाहाटी 2 अगस्त, 15653 गोवाहाटी-जम्मूतवी 31 जुलाई, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर, 3 अगस्त,12587 गोरखपुर-जम्मूतवी 4 अगस्त, 15531 सहरसा-अमृतसर 21 व 28 और 4 अगस्त,15532 अमृतसर-सहरसा 22 व 29 जुलाई और 5 अगस्त,12407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर 24 व 31 जुलाई और 7 अगस्त,12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 19 व 26 जुलाई और 2 अगस्त, 15655 कामाख्या-कटरा 21 व 28 जुलाई, 15656 कटरा-कामाख्या 24 व 31 जुलाई को रद्द रहेगी।