फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पटवारियों की हड़ताल से अटकीं 27 हजार फाइलें

विज्ञापन
अंबाला शहर में धरने पर बैठे पटवारी और कानूनगो नारेबाजी करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
अंबाला। वेतन बढ़ोतरी के लिए अंबाला में दी रेवेन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन अंबाला के आह्वान पर जिलाभर के पटवारी और कानूनगो शहर पटवारखाने के बाहर धरने पर बैठे एक महीना हाेने जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिला की अंबाला छावनी तहसील, अंबाला सिटी तहसील, नारायणगढ़ तहसील, बराड़ा तहसील, मुलाना की सब तहसील, साहा की सब तहसील और शहजादपुर की सब तहसील में पटवारियों के कमरे के बाहर ताले लटके हुए है। जिसके कारण लोगाें के काम नहीं हो रहे है और लोग रोजाना चक्कर लगाकर वापस घर जा रहे है। हड़ताल के कारण करीब 27 हजार फाइलें अटकी हैं। इसमें 10 हजार इंतकाल, आठ हजार जमाबंदी की नकल, सात हजार रजिस्ट्री व तीन हजार के प्रमाण पत्र शामिल हैं। चंडीगढ़ में पटवारी और एसीएस स्तर के अधिकारियों के बीच सोमवार को वार्ता हुई। इस वार्ता में अधिकारियों की और से एक जनवरी 2023 से वेतन देने की बात कही गई थी। लेकिन पटवारियों की और से एक जनवरी 2016 से वेतन दिए जाने की मांग रखी गई थी। इस दौरान यह वार्ता विफल रही और अब हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया है।
वहीं सोमवार को जिला में 103 रजिस्ट्री हुई। जिसमें अंबाला सिटी तहसील में 32, अंबाला कैंट तहसील में 9, बराड़ा तहसील में 10, नारायणगढ तहसील में 32, मुलाना सब तहसील में 8, शहजादपुर सब तहसील में 12 रजिस्ट्री हुईं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण यह काम हो रहे प्रभावित
शादी पंजीकरण, कोर्ट समन, जमानत के लिए अपडेशन, अक्स सजरा की नकल, तक्सीम के लिए नक्शे की निशानदेही, लोन अपडेट, लोन रिकार्ड तीस साला, पुराना रिकार्ड, गिरदावरी की नकल, इंतकाल , जमाबंदी की नकल, रजिस्ट्री, जाति सत्यापन, मूल निवास प्रमाण पत्र व अन्य काम। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन अंबाला के प्रधान पटवारी राजेश कुमार ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरने पर बैठे हुए उन्हे 26 दिन हो गए हैं। लेकिन सरकार उनकी बात नहीं मान रही है। अंबाला में 38 पटवारी है, जिसमें 34 पटवारी फील्ड में है, जबकि चार पटवारी ऑफिस में है। दो दिन बाद एक फरवरी को गिरदावरी शुरू होने वाली है लेकिन पटवारियों की हड़ताल के कारण गिरदावरी पर संकट जारी है। ऐसे में किसानों को इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्जन
गिरदावरी रेवन्यू का आधार है। अंबाला में 65 हजार एकड़ जमीन है और 35 हजार किसान हैं। 13 अप्रैल को गेहूं की फसल कटेगी उम्मीद है जल्द ही पटवारियों की हड़ताल खत्म हो जाएगी, और उससे पहले ही गिरदावरी का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्टन विनोद शर्मा, डीआरओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें