फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से हो सकती है फरवरी की शुरुआत, धूप से बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। फरवरी की शुरुआत में हल्की बारिश आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जो 31 जनवरी और एक फरवरी के आसपास बारिश कर सकता है।
विज्ञापन

इसके चलते मौसम परिवर्तित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने तो बारिश भी आने की संभावना जताई है। अब यह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पर निर्भर करेगा कि वह बारिश ला पाता है या नहीं। वहीं, सोमवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के कारण दिन का तापमान भी बढ़ गया और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते ही सर्दी का अहसास होने लगा।
सोमवार को दिन के समय 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से बारिश की आस मौसम वैज्ञानिकों को लगी हुई है, क्याेंकि बारिश आने से हरियाणा में सूखी ठंड में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। क्योंकि अभी तक बादलवाई और धुंध दोनों ही सर्दी बढ़ाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवा चलने की संभावना है। जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। मगर इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी रात्रि से 3 फरवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादल रहने, हवा चलने व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें