फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेफ्टिनेंट कर्नल के कमरे से 26 हजार की नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजेंद्र सिंह एन्क्लेव में वारदात, परिवार के साथ फिल्म देखने गया था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित राजेंद्र सिंह एन्क्लेव में चोरों ने सेना के एक अधिकारी के सरकारी कमरे का ताला तोड़कर 26 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय सेना के अधिकारी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने गए हुए थे।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) निवासी एवं छावनी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सलीम सैयद ने बताया कि वह राजेंद्र सिंह एन्क्लेव स्थित सरकारी कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। 1 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह परिवार सहित पास के ही रैना ऑडिटोरियम में फिल्म देखने गए थे। रात 9:30 बजे जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा था। जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे 26 हजार रुपये नकद और सोने के गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके का किया मुआयना
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तोपखाना बाजार से एएसआई निशार खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निशार खान ने बताया कि मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें