फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वनस्पति विज्ञान विभाग के 26 विद्यार्थी बने सहायक प्राध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। विभाग के 26 पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों का हरियाणा के कॉलेज कैडर में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

इतनी संख्या में एक साथ विद्यार्थियों की सफलता को विश्वविद्यालय और विभाग दोनों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कुवि और वनस्पति विभाग की सशक्त शैक्षणिक परंपरा को भी दर्शाती है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध और अनुसंधान के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को अपने पेशेवर जीवन में शिक्षक और शोधकर्ता के रूप में ईमानदारी, नवाचार और सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें