फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला डिपो में 26 नई बसें शामिल, आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर है। अंबाला डिपो में 26 नई बसें शामिल हो गई है। इस कारण अंबाला डिपो का बेड़ा पहले से और भी सशक्त हो गया है। इन बसों के आने से यात्रियों की सुविधा और भी सुगम हो जाएगी और रोडवेज को राजस्व का भी लाभ मिलेगा। अंबाला डिपो में शामिल हुई इन बसों का जल्द ही शिमला, दिल्ली व अन्य अंतर्राज्यीय मार्गाें पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला के पास हो गई अब 232 बसें
अंबाला डिपो के पास नारायणगढ़ सहित करीब 206 बसें हैं, जिसमें से 10 बसें वातानुकूलित हैं। इन सभी बसों को विभिन्न रूटों पर संचालित किया जा रहा है। अब विभाग को 26 नई बसें मिली है, जिसके बाद से अंबाला के बेड़े में कुल बसों की संख्या 232 बसें हो चुकी हैं। नई मिली बसों को रोडवेज विभाग विभिन्न लंबे रूटों पर चलाएगा।
पिछले साल मिली थीं 62 बसें
अंबाला डिपो के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा। अंबाला डिपो को 62 बसों की सौगात मिली थी। इनमें से 10 बसे वातानुकूलित थी। इन बसों को पहले चंडीगढ, हरिद्वारा, दिल्ली, पटियाला, जालंधर, देहरादून सहित, ग्रामीण मार्गों पर लगाया था।
विज्ञापन

ग्रामीण मार्गों पर बढ़ेंगी बसें
रोडवेज के अधिकारियों की ओर से ऐसे रूटों का चिह्नित किया है, जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक है, अब रोडवेज उन मार्गों पर थोड़ी-थोड़ी देर बाद बसों का संचालन करेगा। वहीं ग्रामीण मार्गों पर चलने वाली बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके कारण छात्रों की समस्या का भी समाधान होगा। बराड़ा से साहा होते अंबाला कैंट और अंबाला सिटी की और यात्रियों का आवागमन रहता है।
वर्जन
विभाग को 23 नई बसें मिली हैं,इन्हें लंबे मार्ग व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन नई बसों के आने के बाद अंबाला डिपो के पास लगभग 232 बसें हो गई हैं।
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें