फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 25.74 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। अमेरिका भेजने के नाम पर राजोखेड़ी गांव निवासी जरनैल सिंह से 25 लाख 74 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर एजेंटों ने परिवार को अमेरिका भेजने के लिए रिश्तेदार के जरिये झांसे में लिया था।
विज्ञापन

बराड़ा थाना पुलिस ने जरनैल सिंह की तहरीर पर एजेंटों के खिलाफ पर इमिग्रेशन एक्ट सहित धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
राजोखेड़ी गांव निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार यमुनानगर निवासी सुनील कुमार ने उन्हें झांसा दिया था कि उसका दोस्त नरेंद्र विदेश भेजने का काम करता है। सुनील ने रादौर स्थित अपने कार्यालय में उनकी मुलाकात अलीपुर निवासी एजेंट नरेंद्र व उसके साथियों बलवंत व राजपाल से मिलवाया।
आरोपियों ने पुत्रवधू मंजू रानी, पौत्र हितेन और जसमेर सिंह को अमेरिका के पक्के कागज दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 56 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। जरनैल सिंह ने विश्वास करके पासपोर्ट सौंप दिए और आरोपियों के कहने पर 8600 यूएस डॉलर खरीदकर उन्हें दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें