फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धुराला गांव निवासी नवजोत सिंह से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि पहले तो वीजा लगने की बात बोलकर आरोपियों ने पूरे पैसे ले लिए और फिर वापस अंबाला बुला लिया। बाद में फिजी देश भेज दिया, जहां नकली टिकट होने के कारण उसे एक दिन के जेल हो गई। किसी तरह से वह वापस भारत आया।
विज्ञापन

आरोपियों ने दोबारा समुद्री जहाज से ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात बोलकर भी नहीं भेजा। पैसे मांगने गए तो धमकाया। मुलाना थाना पुलिस ने साहा के धुराला गांव निवासी नवजोत सिंह की शिकायत पर उदित धीमान, जसविंद्र सिंह उर्फ बिल्लू, सुखदर्शन सिंह उर्फ लाली, विकास पर मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई धोखाधड़ी की धाराओं के तहत हुई।
दिल्ली के होटल में लिए थे पूरे रुपये

शिकायतकर्ता नवजोत सिंह ने बताया कि दोस्त के जरिये विदेश जाने के लिए आरोपियों से संपर्क किया था। बताया कि उनका बलदेव नगर में कार्यालय है और विदेश भेजते हैं। 23 अप्रैल को आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का खुल खर्च 25 लाख रुपये बताया। दस्तावेज और पांच लाख रुपये नकद लेने के बाद 30 अप्रैल को आरोपियों ने वीजा आने की बात बोलते हुए दिल्ली के एक होटल में रूकवाया। शातिर आरोपियों ने झांसे में लेते हुए परिजनों से बाकी के 20 लाख रुपये भी ले लिए। बाद में कहा कि वीजा में कोई दिक्कत आ गई है।
विज्ञापन

वह सात मई को अंबाला आ गया था। उसके उपरांत आरोपियों ने फिजी देश की टिकट देकर भेज दिया। फिजी देश के एयरपोर्ट पर रिटर्न टिकट देखी तो वो नकली होने के कारण पुलिस ने जेल में डाल दिया था। वह एक दिन बाद ही वापस अंबाला अपने पैसों पर लौटा। तभी से आरोपी ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देते रहे। पैसे मांगने पर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें