फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रायोजक दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंग्लैंड में स्पॉन्सरशिप (प्रायोजक) दिलाने के नाम पर 25 लाख ठग लिए। शिकायतकर्ता को स्पॉन्सरशिप के दस्तावेज और रुपये दोनों ही नहीं मिले। सिटी के विजय नगर निवासी महिला अनिता की शिकायत पर पुलिस ने विश्वास इंटरनेशनल, विकास विहार के रचनीत कौर जग्गी सहित पुरुषोत्तम भट्टी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हालांकि रचनीत कौर जग्गी अभी जेल में है और पुरुषोत्तम भट्टी फरार चल रहा है। अनिता ने बताया कि उनके पड़ोस में विश्वास इंटरनेशनल का कार्यालय होने के कारण वे दोनों आरोपियों को जानती थी। उन्होंने उसे सपने दिखाए कि वो उसके दोनों बच्चों को स्टडी वीजा पर यूके में सेट करा देगी। वह उनके उकसावे में आ गए और उन्होंने 15 लाख रुपये की की राशि उपरोक्त ग्रुप के खाते में जमा करवा दी।
दो मार्च 2022 को उसका बेटा यूके चला गया। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को भी स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के लिए 12 लाख 25 हजार रुपये की राशि उनके खाते में जमा करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद मेरी उसकी पुत्री भी यूके चली गई। अनिता ने बताया कि नवंबर 2023 में जब उसका बेटा भारत आया तो दो साल का वर्क परमिट होने के कारण उसे पीएसडब्ल्यू की आवश्यकता थी। इस कारण वो अपने लड़के के साथ उपरोक्त आरोपियों से उनके कार्यालय में मिली। उन्होंने कहा कि किसी अच्छी कंपनी से स्पॉन्सरशिप करवाकर तीन जमा दो यानी पांच साल का वर्क परमिट लगवा देगें। इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये ले लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें