फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट बना रुपये निवेेश कराने के नाम पर सात लोगों से 25 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पिक एन पे-अस के नाम से नकली वेबसाइट बनाकर लोगों को रुपये निवेश कराने नाम पर सात लोगों से 25 लाख 6 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित गोल्डी ने एसपी अंबाला को सात अक्तूबर को शिकायत दी थी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना नग्गल पुलिस ने कुरुक्षेत्र के गांव ठोल निवासी बलबीर सिंह व छपरा के गांव काठगढ़ निवासी संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोल्डी ने बताया कि वह सकराहो का निवासी है। दोनों आरोपी उसके घर पर जानकार अमर गांव कोंकपुर के साथ प्लान दिखाने आए थे। इसके बाद उन्होंने बताया कि पिक एन पे-अस में रुपये निवेश कर राशि का तीन गुणा प्राप्त कर सकते हैं। उसने उन्हें अक्तूबर 2021 में करीब 12 लाख दो हजार रुपये की राशि अलग-अलग समय पर दी। दोनों आरोपियों ने उसे दो लाख दस हजार रुपये की वापस कर दी, जिसको उसने दोबारा से उपरोक्त कंपनी में निवेश कर दिया। उसने अपने कुछ जानकारों व दोस्तों, रिश्तेदारों को भी उक्त कंपनी में अपनी जिम्मेदारी पर निवेश करने को कहा तो उन्होंने उसके कहने पर पैसे लगा दिए।
पांच लाख रुपये हर महीने मिलने का दिया था झांसा
गोल्डी ने बताया कि उसने जानकारों, दोस्तों व रिश्तेदारों के कुल 32 लाख छह हजार रुपये आरोपियों को दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने प्लान के मुताबिक बताया कि उन्हें लगभग हर महीने पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने उसे, उसके जानकारों व रिश्तेदारों को लगभग सात लाख रुपये वापस कर दिए। इसके बाद उन्हें कोई राशि प्राप्त नहीं हुई। जब उन्होंने रुपयों के बारे में बात की तो वह टालमटोल करने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें