फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
अंबाला सिटी के राजीव गांधी मैदान में हुए बॉस्केटबॉल के ट्रायलों में ​खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्
विज्ञापन
- 8 से 10 मई तक रोहतक में आयोजित होगी हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल मैदान में लड़के व लड़कियों की टीमों के लिए ट्रायल हुए। जिलेभर के 45 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की की।
विज्ञापन

ट्रायल में चुने गए 12 लड़के व 12 लड़कियों ने रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। हालांकि अभी कोच ने चयनित खिलाड़ियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लड़कों व लड़कियों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। चयन समिति के विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों की ड्रिबलिंग, शूटिंग स्किल्स और फिजिकल फिटनेस को आधार मानकर अंतिम सूची तैयार की है। चयनित खिलाड़ी अब आगामी 8 से 10 मई तक रोहतक में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंबाला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें