फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहटा गांव में 24 लोगों को जांचा, पांच में मिला डायरिया का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। बिहटा गांव में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते पांच दिन में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर टू डोर जाकर सर्वे किया। विभाग के सामने 24 लोगों ने उल्टी, दस्त व पेट में दर्द होने की शिकायत रखीं जिसमें से पांच लोग संक्रमित पाए गए। जबकि अन्य लोगों को सामान्य दवाईयां लेकर भेज दिया।
विज्ञापन

डायरिया वाले मरीजों को विशेष दवाइयां दी गईं। बीते चार दिनों में बिहटा गांव में 24 मरीज मिल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीने का पानी गंदा आ रहा है। यही पानी पीने के बाद एक के बाद एक गांव के लोगों की तबीयत बिगड़ती चली गई। मांग उठाई कि पेयजल सप्लाई को दुुरुस्त करवाया जाए। दो दिन पहले ही गांव में दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत हो चुकी है। जबकि कुछ मरीज निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें