फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले में 2,340 टीबी मरीज, उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला टीबी फोरम और जिला टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक हुई। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने टीबी, एचआईवी, कुष्ठ रोग और वायरल हेपेटाइटिस के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन बीमारियों की रोकथाम, पहचान, उपचार और उन्मूलन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभिषेक गर्ग ने कहा कि इन बीमारियों का उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज व अन्य विभागों की भागीदारी आवश्यक है। सामाजिक संगठनों और आमजन का बेहतर समन्वय भी जरूरी है। उन्होंने टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। जोश टीम, माय भारत वालंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स को इससे जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य संभावित मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करना है। उन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता और जांच पर विशेष ध्यान
उप सिविल सर्जन (टीबी) सीमा तंवर ने बताया कि जिले में वर्तमान में टीबी के 2,340 मरीज हैं। इनके नियमित उपचार और फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत व शहरी वार्ड अभियान में स्थानीय निकायों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। दफ्तरों में सहयोग कोष का क्यूआर कोड लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कुष्ठ रोग, एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच व उपचार पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें