फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले के 23 स्वास्थ्य केंद्रों को मिली एनक्वास की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यवस्था सुधारने के लिए एनक्वास की प्रामाणिकता का कार्य चल रहा है। जिसके तहत 23 केंद्रों को मान्यता भी मिल चुकी है। इसके अलावा विभाग अन्य केंद्रों में भी व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई केंद्र ऐसे हैं जिनमें अभी तक सीएचओ नहीं है। जिससे यहां के मरीजों को दूसरे केंद्रों तक जाना पड़ता है। जिसको लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य केंद्रों की जांच के लिए भी तारीख आ गई है। इससे पहले ही विभाग को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा। मान्यता मिलने के बाद आर्थिक मदद मिलेगी जिससे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संसाधन जुटाए जाएंगे।

-
इन केंद्रों को मिली मान्यता
नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी व छावनी, पीएचसी साहा, पीएचसी नहोनी, पीएचसी पथरेहड़ी, पीएचसी बिहटा, पीएचसी पंजोखरा, पीएचसी बोह, पीएचसी नूरपुर, यूपीएचसी छबियाना, निशांत बाग, रविदास माजरी, बलदेव नगर, पल्लेदार मोहल्ला, वहीं आम आरोग्य मंदिरों में अधोया, फतेहगढ़, घेल, जलबेड़ा, तेपला, सरदेहड़ी, जोधपुर, कुर्बानपुर, दुर्गा नगर, तंदवाल, लंडा, बरोली, गरनाला, सुल्लर, धीन, बाड़ा, रामपुर, जनसुई, दुराना, होली, बराड़ा ग्रामीण, चुडियाली को प्रमाणता मिली है।
विज्ञापन

-
नारायणगढ़ अस्पताल का नहीं भेजा आवेदन
एनक्वास प्रामाणिकता के लिए विभाग की ओर से नारायणगढ़ अस्पताल का आवेदन अभी तक नहीं भेजा गया है। इसका मुख्य कारण काम का अधूरा होना है। इसके साथ ही छह केंद्रों के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं छह केंद्रों में एनक्वास प्रामाणिकता की जांच के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है।
-
हमारी ओर से एनक्वास प्रमाणिकता के लिए प्रयास जारी है। जहां पर कर्मचारियों की कमी है वहां पर दूसरे केंद्रों से तालमेल बनाकर व्यवस्था की जा रही है। कई केंद्रों की प्रमाणिकता के लिए तारीख मिल चुकी है। इसी बीच केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें