फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज की नई कार्यशाला पर खर्च होंगे 22.14 करोड़

विज्ञापन
59 साल से भी ज्यादा पुरानी अंबाला शहर ​स्थित रोडवेज कार्यशाला। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में 59 साल से भी ज्यादा पुरानी रोडवेज की कार्यशाला नए सिरे से बनाई जाएगी। यह कार्यशाला 28 हजार 552 वर्ग मीटर जमीन पर बननी है। इस कार्यशाला को बनाने के लिए मुख्यालय ने 22.14 कराेड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

कार्यशाला का निमार्ण पीडब्ल्यूडी की ओर से करवाया जाना है। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को फंड ट्रांसफर करने के प्रक्रिया शुरू कर दी है। फंड ट्रांसफर होने के बाद पीडब्ल्यूडी एक से दो महीने में निविदा लगाकर कार्यशाला काम शुरू करवाएगा।
संयुक्त पंजाब के समय की है कार्यशाला
हरियाणा के गठन से पहले संयुक्त पंजाब के समय में अंबाला की यह कार्यशाला बनी थी। अब कार्यशाला पुरानी हो चुकी है। इस कार्यशाला के भवन जर्जर हो गया है। हल्की बरसात में ही कार्यशाला के परिसर में जलभराव हो जाता है। जो कई दिनों पर भरा रहता है। इस पानी के बीच से ही बसें गुजरती हैं। कार्यशाला परिसर में तेल पंप और रोडवेज के कर्मचारियों के लिए कार्यालय स्थापित जाएगा। इसके साथ ही बसों की सर्विस के लिए तीन दुकानें बनाई जाएंगी। एक दुकान में लाइट संबंधित काम, दूसरी दुकान में इंजन का तेल, रखरखाव तथा तीसरी दुकान में बसों के पार्ट की रिपेयर किए जाएंगे। बसों की देखभाल करने और औजार रखने के लिए टूल शॉप बनाई जाएगी। इसके साथ ही बसों के सभी स्पेयर पार्ट के लिए स्टोर बनाया जाएगा। इस स्टोर में बसों के सभी पार्ट मिलेंगे। वर्कशाप मैनेजर का कमरा और पीएमए ब्रांच के कर्मचारियों के लिए कक्ष भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही वर्कशाप के अन्य कर्मचारियों के लिए कक्ष बनाए जाने हैं। यार्ड मास्टर के लिए चैक पोस्ट बनेगी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसाें का चार्जिंग स्टेशन बनेगा
कार्यशाला परिसर में ही इलेक्ट्रिक बसाें को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस चार्जिंग स्टेशन में एक साथ 10 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। जिससे बसें जल्दी चार्ज होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

वर्जन......
कार्यशाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 22.14 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इस बजट को जल्द ही पीडब्ल्यूडी विभाग को दे दिया जाएगा।
सुरेंद्र, भवन लिपिक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें