फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रताप स्पिनटेक्स से निकाले 22 कर्मचारियों ने श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते प्रताप स्पिनटेक्स से निकाले गए कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा गांव स्थित प्रताप स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड से बिना किसी नोटिस के निकाले गए 22 कर्मचारियों ने शुक्रवार को श्रम आयुक्त कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंजाब एटक के उप प्रधान विनोद चुग ने बताया की कंपनी के प्रबंधक पिछले लंबे समय से श्रम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। गरीब कर्मचारियों को तंग परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों को तनख्वाह भी समय अनुसार नहीं दी जाती है। कंपनी के अंदर कोई भी सुरक्षा प्रबंध भी नहीं है, इसलिए किसी समय कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा कई बार प्रबंधकों से श्रम कानून लागू करने की मांग की गई थी, लेकिन श्रम कानून को लागू नहीं किया गया तो कर्मचारियों द्वारा 10 जून को कंपनी में श्रम कानून लागू करने की मांग की गई तो इससे नाराज प्रबंधन ने 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। श्रम विभाग द्वारा कर्मचारियों का प्रबंधकों के साथ 20 जून को एक लिखित समझौता करवाया था और इसके बाद सभी कर्मचारियों को प्रबंधन द्वारा पिछली तनख्वाह सहित वापस ड्यूटी पर रख लिया था लेकिन जब कर्मचारियों ने 21 जुलाई को एक मांग पत्र प्रबंधकों को श्रम कानून को लागू करने के लिए दिया तो 23 जुलाई को प्रबंधन ने 22 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एटक के उप प्रधान ने श्रम आयुक्त हरियाणा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही कंपनी के अंदर श्रम कानून को लागू नहीं करवाया गया तो एटक की तरफ से मजदूरों को साथ लेकर श्रम विभाग अंबाला के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन व रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें