फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालकों द्वारा अध्यापक को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ किया मामजा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणगढ़। अध्यापक को खनन माफियाओं व डंपर चालकों द्वारा डंपर से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक डंपर को काबू किया गया। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर दो के पार्षद सुधा शर्मा के पति नरेंद्र शर्मा व अध्यापक हरीश ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि कॉलेज रोड पर एक कॉलेज व पांच स्कूल है।
विज्ञापन

रोड पर प्रशासन द्वारा एक बोर्ड लगाया गया था कि यहां दिन में 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खनन से भरे वाहनों का चलना वर्जित है। लेकिन पाबंदी होने के बावजूद धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन चल रहे है। जब आसपास के लोगों ने इसका विरोध जताया तो दो डंपर चालकों व मालिक ने पहले अध्यापक से हाथापाई करके उसे डंपर के नीचे कुचलने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि खनन माफियाओं ने दुकानदारों व पार्षद पति को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस पर लोगों व दुकानदारों ने एक कमेटी का गठन कर इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी। हुड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज रामबिलास ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो डंपर चालकों व उनके मालिक बलबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर एक खनन से भरा डंपर काबू किया और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें