तीन हड़ताली कर्मचारियों को किया बर्खास्त
अंबाला सिटी। वेतन विसंगति, स्थायी सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को 9वें दिन भी एनएचएम कर्मचारियों का धरना जारी रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने तीन हड़ताली कर्मचारियों प्रधान तरनदीप, अकाउंटेंट हरिंदर और फ्लीट मैनेजर अंजली शर्मा को बर्खास्त कर दिया। हालांकि कर्मचारियों ने बर्खास्तगी आर्डर की कापी लेने से इंकार कर दिया है।