फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धूप से मिली राहत, सुबह धुंध तो दोपहर बाद ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह धूप, दोपहर बाद आसमान में छाये बादल
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 16, 17
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रविवार को बेशक सुबह के समय धूप से लोगों को राहत मिली। लेकिन दोपहर आते-आते आसमान में बादलों और सूर्य की लुकाछिपी शुरू हो गई। दोपहर से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय खिली धूप ने लोगों को राहत प्रदान कर दी। लोग भी अपना कामकाज निपटाकर धूप में बैठे और कुछ दिनों से चल रही शीतलहर से निजात भी मिली। लेकिन दोपहर आते-आते आसमान में बादल छाने लगे और हवाएं भी चलने लगीं। इससे सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में सुबह के समय धुंध परेशान करेगी। जबकि चौदह और पंद्रह फरवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी दस से बारह डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके साथ ठंडी हवाएं भी परेशान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें