फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय आगे आने के कारण पेड़ से टकराई कार में लगी आग, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय आगे आने से पेड़ से टकराई कार में लगी आग, तीन घायल
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 30
कार में एक ही परिवार के पांच लोग थे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। बुधवार देर रात दोसड़का-सढ़ौरा मार्ग स्थित शेरपुर सुलखनी गांव के पास एक कार के आगे नील गाय आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टरकाई। इससे कार में अचानक आग लग गई। इसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार रिश्तेदारों ने निकालकर उनकी जान बचाई, जबकि आग ने कार को पूरी तरह जला दिया। हादसे में दो बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला घायल हुए हैं।
विज्ञापन

अवनीश निवासी बिलासपुर यमुनानगर अपने दादा देशराज, दादी सरिता, पत्नी सपना व एक महिला रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर गांव ढांड कैथल से रिश्तेदार की रस्म क्रिया से वापस आ रहा था। अवनीश की कार के पीछे ही रिश्तेदार भी एक अन्य कार में सवार होकर आ रहे थे। बुधवार रात लगभग दस बजे जैसे ही वह शेरपुर सुलखनी गांव पहुंचे तो कार के सामने नीलगाय आ गई। इसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। हादसे में अवनीश के दादा देशराज, दादी सरिता व पत्नी सपना को घायल हुए हैं, जिन्हें एमएम अस्पताल मुलाना में उपचार हेतु दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें