फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर में गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी
विज्ञापन

फोटो नंबर : 20
सिख संगत पहुंची मौके पर, श्रद्धापूर्वक गुरुद्वारे ले जाया गया स्वरूपों को
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर जीएस लांबा के डूरंड रोड स्थित निवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों की बेअदबी हुई। जानकारी मिलते ही सिख संगत पुलिस के साथ उनके बंगले में पहुंची। जांच की तो पाया कि एक अलमारी में कपड़ों के नीचे स्वरूप साहिब रखे गए थे। इस मामले में सिख संगत भड़क गई जिसके बाद ब्रिगेडियर लांबा ने माफी मांगी। श्रद्धापूर्वक संगत द्वारा स्वरूपों को वापस ले जाया गया। मौके पर एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह पाली, पूर्व सदस्य गुरदीप सिंह भानोखेड़ी व अन्य पहुंचे।
विज्ञापन

सिख संगत ने बताया कि उन्हें धन्यौड़ी गांव स्थित गुरुद्वारे से जानकारी मिली थी जिसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि यहां गु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी हो रही है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेडियर लांबा के पास काम करने वाले नौकर के धन्यौड़ी स्थित निवास पर विवाह था और गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब घर ले जाना था। इस पर ब्रिगेडियर ने नौकर से कहा कि उनके घर में दो गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप पड़े हैं और वह एक ले जाकर विवाह करवा सकता है। इस पर नौकर राजेश और कृष्ण मोटरसाइकिल पर गत दिनों गुरु ग्रंथ साहिब को ले गए जबकि यह गुरु मर्यादा के खिलाफ है। गांव में आनंद कारज के बाद गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारे में पहुंचा दिया गया जिसके बाद पाठियों को मामले की जानकारी मिली। जांच की तो पता चला कि ब्रिगेडियर के निवास पर एक और गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप है जोकि अलमारी में पड़ा है। इसको लेकर वीरवार सुबह सिख संगत पुलिस के साथ ब्रिगेडियर के निवास पर पहुंची। ब्रिगेडियर ने मामले को लेकर माफी मांगी जिसके बाद पावन स्वरूप श्रद्धापूर्वक गुरुद्वारे ले जाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें