फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को समझना चाहिए किसानों का दर्द : विनोद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को समझना चाहिए किसानों का दर्द : विनोद शर्मा
विज्ञापन

फोटो नंबर : 17
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। गांवों में बर्बाद हुई फसल के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने नग्गल के कई गांवों का दौरा किया और किसानों का दर्द जाना। हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि करीब एक साल बाद भी किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के बीच आकर जवाब देना होगा कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्यों कार्रवाई नहीं की। शर्मा ने गांव खैरा, बम्बे, बकनौर, सकराहो, अधोमाजरा, नडियाली, बिशनगढ़ का दौरा सरकार को किसानों के दर्द को देखते हुए कम से कम 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वह हर गांव में जाकर नुकसान का आंकलन करवाएं। इस दौरान सकराहो में परविंद्र सिंह ने विनोद शर्मा के सामने अपना दर्द बयान किया। इस दौरान पूर्व मेयर रमेशमल, चेयरमैन कुलदीप सांगवान, नरमेल सिंह, जगविंद्र सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, लज्जाराम, राजकुमार गुप्ता, सरपंच मदन मोहन घेल, रोबिन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
बारिश ने खोली अंबाला को बाढ़ मुक्त करने की पोल : चित्रा
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व पार्षद चित्रा सरवारा ने कहा कि लगभग एक घंटे की बारिश ने प्रशासन व मंत्री द्वारा करवाए जा रहे खोखले विकास कार्यों की पोल खोल के रख दी। अधिकारियों ने एक बार भी जनता की सुध लेना जरूरी नहीं समझा जबकि अंबाला के कई इलाके ऐसे थे जहां शाम तक पानी खड़ा रहा। चित्रा ने बताया कि हर साल नालों व नालियों की सफाई के लिए लाखों रुपये खर्च करने का दावा करने वाले व अंबाला को बाढ़मुक्त बताने वाले मंत्री व प्रशासन आज कहां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें