फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव को %शिव’ ने बचाया, टायलेट के लिए निकला तभी घर पर गिरा मंदिर में लगा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव को ‘शिव’ ने बचाया, टॉयलेट करने निकला तभी घर पर गिरा मंदिर में लगा पेड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जाको राके साइयां, मार सके न कोय... यह कहावत आज बिल्कुल सही साबित हुई है। हम बात कर रहे हैं रामबाग रोड स्थित गोशाला कॉलोनी निवासी शिवकुमार की, जोकि सोमवार सुबह पेशाब लगने पर जैसे ही घर से बाहर निकला तभी शिव मंदिर में लगा सफेदे का पेड़ घर पर गिर गया। उसने पीछे मुड़कर देखा तो आधी छत और दीवार ढह चुकी थी और जिस फोल्डिंग पर वह सोया था, उस पर करीब 50 ईंटें पड़ी थी। घर से चीखने की आवाज आ रही थी। ईंटें लगने से साला का सिर फूट गया। पत्नी व बेटी भी घायल हो गईं। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन दिन से लगातार बारिश होने के कारण जिले में लगातार छत गिरने व हादसे की खबर आ रही हैं। गोशाला कॉलोनी में शिवकुमार का परिवार एक कमरे के घर में अपना गुजर-बसर करता है। घर में पत्नी व चार बच्चों के अलावा साला भी रहता है। सोमवार को दो बच्चे शिवम (14) और काजल (12) स्कूल गए थे। घर के अन्य सदस्य पत्नी लीला देवी (34), साला जगन्नाथ (32), बेटी आरती (18) और बेटा राहुल (16) अपना-अपना काम कर रहे थे। शिवकुमार घर में ही फोल्डिंग पर सोया था, तभी पेशाब आने पर वह घर के बाहर लगे बने टॉयलेट में जाने लगा। जैसे ही उसने टॉयलेट में प्रवेश किया तभी तेज आवाज आई। पीछे मुड़कर देखा तो शिव मंदिर में लगा पेड़ उसके घर पर गिरा था। वह घर की तरफ दौड़ा और पड़ोसियों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
घर से 20 फीट की दूरी पर लगा था पेड़
शिवकुमार का घर शिव मंदिर के परिसर से सटा हुआ है। मंदिर में सफेदे का पेड़ लगा हुआ था। वह शिवकुमार के घर करीब 20 फीट की दूरी पर था। हालांकि पेड़ करीब 30 फीट लंबा होने के कारण उसका कुछ हिस्सा घर पर गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें