फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला छावनी में चार मंजिला होगा लघु सचिवालय : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी में चार मंजिला होगा लघु सचिवालय : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ अंबाला छावनी में बनने वाले चार मंजिला लघु सचिवालय के नक्शे पर गहन चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नक्शे को जल्द अंतिम रूप देकर इसके निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करें ताकि लोगों को समय से यह सुविधा उपलब्ध हो।
विज मंगलवार को अपने आवास पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग सहित अन्य संबंधित विभागों से इस विषय पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छावनी में उपमंडल स्थापित करने की लोगों की पुरानी मांग थी और अब उपमंडल स्थापित होने के बाद इसके सभी कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए लघु सचिवालय का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी परिसर को चिन्हित किया गया है और निर्माण के लिए संबंधित विभागों से सहमति पत्र भी प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

आर्किटैक्ट विभाग चंडीगढ़ के प्रतिनिधि अनिल वालिया ने लघु सचिवालय के लिए तैयार किए गए नक्शे में दर्शाए हर पहलू की जानकारी दी। एसडीएम सिहाग और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डी.डी. कंबोज ने बताया कि लघु सचिवालय में एसडीएम, तहसील, डीएसपी कार्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान का प्रावधान होगा। साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसमें मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-------------
छावनी के प्रवेश द्वार पर भी हुई चर्चा
स्वास्थ्य मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छावनी में महाराजा ढाबा के नजदीक बनने वाले भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार का डिजाइन भी जल्द तैयार करें ताकि इसका कार्य शुरू करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह प्रवेश द्वार सुंदर और आकर्षक होने के साथ-साथ ऐसी तर्ज पर डिजाइन किया जाए, ताकि यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें