फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मुंह ताकते रहे अंबाला के ट्रांसपोर्टर, नहीं बनी बात, आज पांच हजार ट्रकों का होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। वीरवार को दिनभर अंबाला के ट्रांसपोर्टर दिल्ली में यूनियन नेताओं व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच बातचीत को लेकर टकटकी लगाए रहे। शाम को फोन आया कि केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगों को मानने से इंकार कर दिया है। इसलिए शुक्रवार से ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। अब हड़ताल में पूर्ण रूप से चक्का जाम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करेंगे। इससे यहां करीब पांच हजार ट्रकों का चक्का जाम हो जाएगा जिससे खाद्य पदार्थों के अलावा विभिन्न वस्तुओं की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित होगी।
-------------
सब्जियों और फलों पर पड़ेगा असर
बता दें कि दिल्ली आजादपुर मंडी से प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों में सब्जियों और फलों की सप्लाई होती है। इसके अलावा हिमाचल व अन्य जगहों से भी फल मंडियों में आते हैं। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सब्जियों की आपूर्ति पर पड़ेगा और लोकल सब्जी पर ही शहर को निर्भर रहना पड़ेगा। इससे सब्जियों के दाम भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

------------
अंबाला से दवाओं की आपूर्ति होगी प्रभावित
अंबाला में दवाओं की बड़ी खेप प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों की ओर रवाना की जाती है। करीब 200 से अधिक ट्रक प्रतिदिन दवाओं की सप्लाई लाते व यहां से बाहर ले जाते हैं। इसलिए दवाओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। हड़ताल को देखते हुए कुछ दवा कंपनियों ने तो अपने स्टॉक को अभी से बढ़ाना भी आरंभ कर लिया है ताकि हड़ताल के आरंभिक दिनों में ज्यादा दिक्कत न झेलनी पड़े। ------------
यह हैं ट्रांसपोर्टरों की मांगें
डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी को रोका जाए एवं कीमतों पर त्रैमासिक संशोधन, टोल मुक्त बैरियर सड़कें हों, थर्ड पार्टी बीमा में पारदर्शिता, टीडीएस को समाप्त करने, बसों व पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट, डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त हो, आयकर अधिनियम धारा 44-ए में ट्रक की अनुमानित आय को कम करने, ई-वे बिल की त्रुटियों को दूर करने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट्स
वीरवार को ट्रांसपोर्टरों के नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच बातचीत हुई, लेकिन उन्होंने सभी मांगों को मानने से इन्कार कर दिया। इसलिए शुक्रवार से हड़ताल होगी। अभी से एसोसिएशन सदस्यों को हड़ताल में पूर्ण रूप से शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है ताकि इसे सफल बनाया जा सके।
-तिलक राज, अध्यक्ष, अंबाला कैंट गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें