फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अंबाला का 12वीं कक्षा का ओवरऑल परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले एक प्रतिशत सुधरा

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, पिछले साल के मुकाबले एक फीसदी बढ़ा पास प्रतिशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पास प्रतिशत के हिसाब से देखें तो जिले में पिछली साल का परिणाम 63.88 प्रतिशत रहा था, इस बार महज एक प्रतिशत बढ़कर 64.88 प्रतिशत रहा। वहीं ओवरऑल रिजल्ट तो घोषित कर दिया गया लेकिन वेबसाइट पर देर रात तक विद्यार्थियों का रिजल्ट न दिखाई देने के कारण सुबह से ही विद्यार्थी, अध्यापक और अभिभावक कंप्यूटर पर निगाहें लगाए बैठे रहे। ओवरऑल रिजल्ट के अनुसार इस वर्ष जिले का प्रतिशत परिणाम में पिछले वर्ष के मुकाबले एक प्रतिशत इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष परिणाम 63.88 प्रतिशत था तो वहीं इस वर्ष यह प्रतिशत बढ़ कर 64.88 हो गया है। इस वर्ष जिले में कुल 3012 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से कुल 3007 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी उसमें कुल 1951 विद्यार्थी पास हुए और 592 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। वहीं 464 विद्यार्थी क्वालीफाई नहीं कर सके।
परीक्षा परिणाम का पता लगते हुए विद्यार्थी और अध्यापक स्कूलों में पहुंच गए थे। कंप्यूटर व मोबाइल फोन में बार-बार रिजल्ट देख रहे थे। यह सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था और रात तक जारी रहा। सुबह से परेशान हुए विद्यार्थी व अध्यापक शाम पांच बजे तक स्कूल में रिजल्ट आने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम होने तक वह मायूस होकर घर लौट गए। पिछले वर्ष अंबाला से कुल 3624 लड़कों और 3337 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 2026 लड़के व 2445 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जहां पिछले वर्ष लड़कों का प्रतिशत 55.91 था। वहीं लड़कियों ने 73.27 प्रतिशत के साथ बाजी मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की ओर से शुक्रवार को रिजल्ट घोषित करने की तारीख दी गई थी जिसमें ओवरऑल डाटा को घोषित कर दिया है लेकिन हर बच्चे का रिजल्ट अभी साइट पर शो नहीं हो रहा है। -उमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें