फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नेहरू गांधी परिवार की देन नहीं है देश की आजादी : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ नेहरू, गांधी परिवार की देन नहीं है देश की आजादी : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर नेहरू, गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में सिर्फ नेहरू या गांधी परिवार ही नहीं बल्कि अनगिनत लोग थे, जिन्होंने अपनी जान दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में केवल गांधी, नेहरू परिवार ही नहीं बल्कि अन्य लोगों का भी अहम योगदान शामिल रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल उन्हीं नामों को महत्व मिला जिनका नाम के साथ गांधी और नेहरू जुड़ा था। कांग्रेस का 60 साल से अधिक राज रहा है, इसलिए ज्यादातर योजनाओं के नाम गांधी-नेहरू के नाम पर रखे गए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की जंग में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। अब इसमें बदलाव करना होगा। विज ने कहा कि फरीदाबाद के पृथला में एक खेल स्टेडियम का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है। अनिल विज ने खुले तौर पर कहा कि सरकार ने ये भी तय किया है कि जितने भी स्टेडियमों का उद्घाटन करेंगे उनके नाम शहीदों और क्रांतिवीरों के नाम पर रखे जाएंगे। अनिल विज ने त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को तोड़े जाने को गलत करार देते हुए विरोध के तरीके पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मूर्तियों को तोड़ना गलत बात है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। कानूनी तरीके से लेनिन की मूर्ति को हटाया जाये तो इसमें कोई हर्ज नहीं। विज ने आंगनबाड़ी वर्कर की चल रही हड़ताल पर कहा कि सरकार ने उनकी मांग मान ली हैं, लेकिन यह मामला दो यूनियनों का आपस में ही विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें