फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे का दुरूपयोग किया गया है तो दोषियों पर सरकार करेगी सख्त कार्रवाई : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे का दुरुपयोग किया गया है तो दोषियों पर सरकार करेगी सख्त कार्रवाई : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पानीपत में गीता महोत्सव पर सरकार द्वारा खर्च किए गए लाखों करोड़ों रुपये का मामला अब तूल पकडने लगा है। इस मामले में आईएनएलडी नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा जांच की मांग उठाए जाने के बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अगर इस पूरे मामले में कोई भी दोषी पाया जाएगा तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पानीपत में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक चले गीता जयंती महोत्सव में सरकारी पैसे के दुरुपयोग के आरोपों का मामला आरटीआई में सामने होने के बाद यह मामला गरमाता जा रहा है। इस पूरे मामले में आईएनएलडी नेता दिग्विजय चौटाला ने सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी है कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करवाएं अन्यथा वह सीएजी को जांच के लिए लिखेंगे। विज ने इस मामले में आरटीआई में हुए खुलासों पर बोलते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वह सिर्फ एक दिन के लिए वहां गए थे और इस मामले में आयोजक ही सारी जानकारी दे सकते हैं । विज ने कहा कि इस मामले में वह पता करेंगे कि किसी सांसद को पैसे दिए गए हैं तो क्यों दिए हैं । विज ने साफ किया कि इस मामले में उनकी सरकार का स्टैंड बिल्कुल साफ है कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें