अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में चलाए जा रहे पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांव घेलकलां में लगभग 100 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधरोपण का शुभारंभ जिला परिषद अंबाला के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं बीडीपीओ अंबाला द्वितीय कपिल शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि पौधा रोपण समय की सबसे बड़ी मांग है। औद्योगिक विकास तथा बढ़ते परिवहन साधनों के कारण पर्यावरण निरंतर प्रदूषित हो रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित न किया जाए, तो भावी पीढिय़ों के लिए शुद्ध हवा की उपलब्धता एक बड़ी समस्या का रूप धारण कर लेगी। इस अवसर पर सरपंच सरोज राणा, ग्राम सचिव सुखविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच मदन मोहन, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।