फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कस्बा के संत मोहन सिंह पब्लिक स्कूल के परिसर में आज नवगठित विद्यार्थी परिषद के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्या परविंद्र कौर द्वारा चारों सदनों भगत सिंह, नेहरू, सरस्वती तथा टैगोर आदि के बच्चों को हेड ब्वाय, हेड गर्ल, डिसीपलीन कैप्टन, हाउस कैप्टन तथा मिस्टर एंड मिस परफेक्ट चुने गए। चयनित विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हरभजन सिंह, उप प्रधान अजीत सिंह, सचिव सतपाल सिंह तथा प्राचार्या परविंद्र कौर ने बैज व सैशे लगाकर आदित्य को सम्मानित किया। शुभम छतवाल को हैड ब्वाय तथा आरुषि चौहान को हैड गर्ल घोषित किया गया। प्राचार्या परविंद्र कौर ने बच्चों को कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें