अंबाला सिटी। बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे परिवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण पिता समेत बेटे को चोटें पहुुंची है। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में लाया गया। उधर, ट्रक चालाक मौके से फरार हो गया। डेराबस्सी पंजाब के रहने वाले घायल लखविंद्र सिंह (28) ने बताया कि वह अपनी बहन के घर अंबाला के दुर्गा नगर आए हुए थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी व दो बच्चे संग बाइक पर सवार होकर डेराबस्सी लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही वह हिसार रोड सिंघावाला वाला के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई और बाइक चलाक लखविंद्र व उनका बेटा हरनुर घायल हो गए। लखविंद्र की टांग पर गहरी चोट पहुंची है। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। उधर मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले कार्रवाई आरंभ कर दी है।