शहजादपुर। शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग साहा पंचकूला पर गांव पतरेहडी के निकट खड़े पिल्लरों से ट्रक टकराने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ओमप्रकाश चेन्नई से माल भरकर नालागढ़ हिमाचल प्रदेश की ओर आ रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग साहा पंचकूला पर गांव पतरेहडी के निकट पहुंचा तो वहां पर खड़े पिल्लरों से उसकी गाड़ी टकरा गई, जिसमें ट्रक चालक ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहजादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है।