अंबाला कैंट। भारत विकास परिषद सदर शाखा की ओर से एसडी स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मधु शर्मा स्कूल स्टाफ से दिनेश शुक्ला, अर्जुन सिंह, मुकेश गुप्ता, कौशल्या देवी व अन्य ने मिलकर स्कूल बगीचे में पौधा रोपित किया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि आज के युग में विश्व एक बहुत बढ़ी समस्या से गुजर रहा है जिसका नाम है ग्लोबल वार्मिंग। इससे निपटने के लिए हमारे पास केवल एक हथियार है वह है पेड़। हम जितने अधिक पौधे रोपित करेंगे इस समस्या से लड़ना उतना ही आसान होता जाएगा। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष पंकज वर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।