फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। नेहरू युवा केंद्र अंबाला के सौजन्य से सांझा कदम युवती विकास मंडल करधान के सहयोग से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित कुमारी रेखा रानी द्वारा युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा आसपास के माहौल में फैल रहे कूड़ा कर्कट से सही निपटान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला अंबाला में चलाए जा रहे ओए अंबाला कार्यक्रम के अंतर्गत सूखे व गीले कूड़े कर्कट को अलग करके अपने अंबाला का नाम लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करवाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग, वाद विवाद व अन्य प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें युवक व युवतियों ने अधिक संख्या में भाग लिया और संबंधित विषय पर अपने विचारों को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर रजनी, छोटू, अनुराधा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें