फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दो लड़कियां पहुंची घर, एक का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। करीब एक हफ्ते पहले एक ही परिवार से लापता हुई तीन लड़कियों में से दो लड़कियां घर लौट आई हैं, जबकि एक का पता नहीं है। इन दोनों का कहना है कि वे घूमने के लिए घर से बाहर गई थीं। इस संबंध में परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को दिए अपने बयान में इन दोनों लड़कियों का कहना है कि वह अपनी इच्छा से ही अंबाला व दिल्ली अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने गई थी। तीसरी लड़की भी अपनी मर्जी से घूमने गई हुई है। चौकी इंचार्ज रामबिलास का कहना है कि दोनों लड़कियों ने कहा कि उनको कोई भी बहला-फुसला कर या अगवा कर नहीं ले गया था। फिलहाल तीसरी लड़की का पता नहीं है, जबकि इन दोनों का दावा है कि वह भी घूमने के लिए ही गई है। बयान लेने के बाद इन दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें