अंबाला सिटी। श्री कबीर जनकल्याण सेवाश्रम में श्री अयोध्या मानस कथा प्रचार मंडल अंबाला शहर के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम अध्यक्ष आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने की, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद दलजीत सिंह भाटिया ने किया। चैतन्य महाराज ने कहा की हमारा भारत देश ऋषि मुनि योगी तपस्वी संत महात्माओं का रहा है। समय-2 पर इस धरा पर अनेक संत महात्माओं का अवतरण होता रहा है। इसी क्रम मे संवत 1556 मे गोस्वामी तुलसीदास का उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के राजापुर गांव में आत्माराम दुबे व माता हुलसी के घर पर जन्म हुआ था। इस अवसर पर सुंदर संगीतमय भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया इसके बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर साध्वी रमा शास्त्री, साध्वी कोमल महाराज, पंडित रवींद्र नाथ तिवारी, पंडित प्रेम नाथ मिश्रा, नवीन महाराज, रामबिहारी मिश्रा, घनश्याम रतन, राम कुमार, बंत सिंह, देवी प्रसाद, संजीव कबीर पंथी, राजीव वर्मा, जितेंद्र कुमार, निखिल कुमार, ललित मोहन शर्मा, नरेश कुमार, मुन्ना लाल, दवेंदर पाल, नीलकमल शर्मा, सरिता शर्मा, सरोज बाला, सीमा वर्मा, रीना फोसवाल, यशमति रतन, पूजा रतन, इंदू बाला, अंजना इंशा, लता मलिक, पूनम, सरोज, साक्षी, ममता, अंजू आदि मौजूद रहे।