अंबाला सिटी। माता नैना देवी सेवा दल की ओर से आयोजित 11 दिवसीय भंडारे को लेकर एक बैठक आज दल के संयोजक और मेयर रमेश मल के निवास स्थान पर बैठक हुई। इस दौरान दल के चेयरमैन मलकीत सिंह व दल के प्रधान हीरा कश्यप सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संयोजक रमेश मल ने भंडारे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली व सदस्यों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। दल के प्रधान हीरा कश्यप ने बताया कि भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है व आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर भी पंडाल व सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहरवासियों के सहयोग व दल के सदस्यों ने मिलकर इस बार भंडार 11 दिवसीय किया है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को आनंदपुर साहब रेलवे स्टेशन पर भगवती जागरण का भी आयोजन किया जाएगा, जबकि भंडारा भी आयोजित होगा। बैठक में सचिव विनोद कुमार, पवन कश्यप, दविंदर जैन, कुलदीप अरोड़ा, मोहन लाल सैनी, निखिल सोबती, दीपक, साहिल आदि मौजूद रहे।