फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- इमरजेंसी, प्रसुति व सर्जरी वार्ड में बिजली कट से मरीज हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कट से मरीजों के छूटे पसीने
विज्ञापन


सिविल अस्पताल कैंट के इमरजेंसी, प्रसुति और सर्जरी वार्ड में दाखिल मरीजों और उनके साथ मौजूद लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। शनिवार अस्पताल की बिजली गुल होने से वार्डों में बिजली संकट गहरा गया। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में जनरेटर व इन्वर्टर होने के बावजूद भी वार्डों में बिजली गुल रही। मजबूरन वार्डों में गर्मी से बेहाल मरीज बेबस हो गए और कई घंटो तक वार्डों से अंदर बाहर जाकर हवा लेते नजर आए।

हाथों से मरीजों को हवा देते रहे तीमारदार
अस्पताल में बिजली होने के बाद पहले को मरीज बिजली का इंतजार करते रहे। काफी समय तक बिजली न आने पर मरीज गर्मी से परेशान हो गए। मरीजों के परिजनों ने अपने स्तर पर ही मरीज को हाथों में गत्ता आदि लेकर हवा झोलने को मजबूर हो गए थे। इमरजेंसी और सर्जरी वार्ड में बिजली से परेशान मरीज आकाश, रोशन, विनोद ठाकुर का कहना है कि अस्पताल में कम से कम इमरजेंसी मरीजों को राहत मिलनी चाहिए। तीमारदारों गर्मी से बेहाल है तो मरीजों का क्या हाल होगा। बिजली गुल होने के कारण ओपीडी कांपलेक्स में भी परेशानी रही। दांत, आंख का ओपीडी का काम तो प्रभावित हुआ ही वहीं लिफ्ट भी बंद होने के कारण मरीजों मजबूरन पैदल ही एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंचे।
विज्ञापन


प्रसुति वार्ड में महिलाएं गर्मी से बेचैन
अस्पताल के प्रसुति वार्ड में भी बिजली गुल होने से महिलाएं काफी परेशानी रही। प्रसुति विभाग में फैमिली प्लानिंग के मरीज काफी संख्या में पहुंचे हुए थे। अचानक बिजली गुल होने के कारण महिलाएं गर्मी से बेहाल हो गई। कई महिलाएं तो इस कद्र परेशान हो गई कि उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी। अस्पताल में पहुंची जरनैलो देवी, अंग्रेज, सुशीला, रजनी, सुनीता, महेंद्रो का कहना था कि बिजली गुल हुए करीबन आधा घंटा हो चुका है। अस्पताल में बिजली को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। स्टाफ भी केवल बिजली गुल की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है।

जरनेटर और इन्वर्टर भी नहीं दे पाए राहत
अस्पताल में मरीजों को बिजली उपलब्ध करवाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था तो है परंतु ये जनरेटर कम लोड उठाने के कारण वार्डों में बिजली की सप्लाई नहीं दे पाता है जबकि वार्डों में लगे इन्वर्टर भी बार-बार बिजली गुल होने के बाद दम तोड़ गए।
विज्ञापन



अस्पताल में बिजली गुल होना का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, किन कारणों से बिजली गुल रही और मरी परेशान हुए इसके बारे में पता किया जाएगा ताकि उसमें सुधार किया जाए’।
- विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें