फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में युवक की हत्या: चाकू और गंडासियों से किया हमला, बाइक को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 11 Nov 2024 01:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

हरियाणा के अंबाला में रविवार देर रात कुछ युवकों ने 21 साल के युवक पर हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विशाल के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
मृतक विशाल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक मांगने को लेकर शुरू हुई रंजिश के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने अपने ही पड़ोस में ही रहने वाले कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विशाल की हत्या कर दी। रविवार देर रात बदमाश घर के पास ही घात लगाए बैठे थे। काम से विशाल घर वापस लौटा तो उस पर चाकू व गंडासियों से एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल विशाल को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शव का अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक विशाल का एक बड़ा भाई है। विशाल एक दुकान पर काम करता था। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि भाई दूज पर हमलावर से महज बाइक मांगने को लेकर बहस हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें