फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बजते ही लोगों ने 2018 को कहा अलविदा, 2019 का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
12 बजते ही लोगों ने 2018 को कहा अलविदा, 2019 का किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो नंबर : 31 व 32
रेस्टोरेंट और होटलों में चले कार्यक्रम
सारा गुरपाल, रेशम सिंह अनमोल व सतिंदर सत्ती के गीतों पर झूमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नए साल 2019 के स्वागत में अंबाला डूबा हुआ है। विभिन्न क्लबों व सामाजिक संगठनों ने अपने तरीके से जहां नये साल का स्वागत किया। इस दौरान जग्गी सिटी सेंटर में पंजाबी गायकों ने अपने गीतों से जलवा बिखेरा और कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस की नजर नए साल के जश्न पर रही। जिलेभर में कई जगहों पर नाकाबंदी की गई।
जग्गी सिटी सेंटर में सारा गुरपाल, रेशम सिंह अनमोल व सतिंदर सत्ती ने अपने गानों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अंबाला क्लब, एपी रिजेंसी व जिले भर के हर होटल व रेस्टोरेंट में जश्न का माहौल रहा। रात 12 बजते ही सभी ने पटाखे फोड़ते हुए नए साल का स्वागत किया। वहीं गुरुद्वारों में कीर्तन पाठ कर संगत ने गुरु गद्दी के समक्ष मत्था टेका और गुरु से नए साल में सभी को खुशियां देने की प्रार्थना की। कई स्थानों पर जागरण व कव्वालियों का भी आयोजन कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वहीं कैंट में सेंट्रल फीनिक्स क्लब में देर रात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीजे की धुनों पर क्लब सदस्य एवं उनके परिवार जमकर थिरके। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन डॉ. नीरज पराशर मौजूद रहे।
देर रात्रि तक चौक चौराहों पर पुलिस रही तैनात
नववर्ष के उपलक्ष्य पर कोई कार्यक्रम में खलल न डाले, इसके लिए देर रात तक पुलिस टीमें तैनात रहीं। पुलिस द्वारा 50 जगहों पर नाके लगाकर कर्मी तैनात किए गए थे। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रही। वाहनों की तलाशी भी ली जा रही थी। संदिग्ध लोगों की एल्को सेंसर से जांच की गई। सेना क्षेत्र में प्रवेेश करने वाले वाहनों को भी चेक किया गया।
कोट्स
नववर्ष को लेकर सभी अपनी चुनौतियां एवं लक्ष्य को तय करें। प्रशासन अंबाला में बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करेगा। खासकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उन तक पहुंच सके, यह प्रशासन का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

-शरणदीप कौर बराड़, डीसी, अंबाला।
-----
जिलेभर में नाकों पर पुलिस तैनात है जबकि संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। हर स्थिति में पुलिस टीमें तुरंत ही रिएक्ट करेंगी। नववर्ष सभी के लिए खुशियां लाए। पुलिस का प्रयास नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने का रहेगा। ट्रैफिक आदि में सुधार एवं अपराध पर नियंत्रण मुख्य होगा।
-आस्था मोदी, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें